मुरी : आर टी सी पब्लिक स्कूल सिंगपुर मुरी में तीन दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का भव्य तरीके से समापन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि संयुक्त रूप से पूर्व जिला परिषद् सुशील महतो एवम सिल्ली प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बड़ाईक एवम बांसारूली पंचायत के मुखिया लालू ऊराँव ने फीता काट कर पुरस्कार वितरण सम्मान समारोह का शुभारंभ किये। मंच पर आसीन बुद्धीजीवी व्यक्तियों सुशील महतो, श्री बडाईक, लालु ऊराँव, ,लक्ष्मण को विद्यालय के प्राचार्य तुलसी दास महतो ने शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किये। वर्ग दशम में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र- छात्राओं को अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया। खेल कूद प्रतियोगिता में छोटे बच्चों के लिए जलेबी दौड़, बिस्कुट दौड़, मेढ़क दौड़, 100 मीटर दौड़, कबड्डी, इन- आउट गेम को रखा गया था। सीनियर बच्चों में छात्राओ के लिए गोली- चम्मच, सुई धागा, मुजिकल् चेयर, रस्सी खींच प्रतियोगिता, बैडमिंटन, कबड्डी, एक तीर दो निशान, मेथ रेस को रखा गया था।

वहीं छात्रों के लिए वॉलीबॉल, कबड्डी रस्सी खींच प्रतियोगिता, एक तीर दो निशान, मेथ रेस को रखा गया था। वॉलीबॉल में वर्ग दशम के छात्र, कबड्डी में वर्ग नवम के छात्राएं चैंपियन बनी। इस मौके पर के जी टू और के जी वन के एक छात्र ने 36 तक का तो दूसरे छात्र ने 25 तक का पहाड़ा सुनाया। इस विशेष अवसर पर सुशील जी ने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल कूद में भी आगे बढ़ चढ़ कर भाग लेने की नसीहत दी। जितेंद्र जी ने 25 साल में विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं के सर्वांगिण विकास की सराहना करते हुए बच्चों को सही मार्ग पर चल कर लक्ष्य निर्धारण करने की सलाह दी। वे बच्चों के अनुशासन को देख बहुत खुश हुए।
लालु उरांव ने बच्चों को शिक्षकों के मार्गदर्शन में आगे बढ़ने को कहे। मौके पर विद्यालय के निदेशक शोभा राम महतो ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए विद्यालय के बारे में पुरानी यादों से जुड़ी हुई बातों को बताये और प्रत्येक गांव, प्रखंड एवम दूर सुदूरवर्ती क्षेत्रों में विद्यालय से जो पढ़ कर आगे अनेक कार्मिक क्षेत्रों में योगदान दे रहे हैं, उनकी भी सराहना किये। विद्यालय के प्राचार्य तुलसीदास ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किये जो जीत नहीं सके उनमें हौसला भरे। मंच का संचालन बहुत ही सुंदर तरीके से उप प्राचार्य धर्मेंद्र ने की। मौके पर सीनियर सेक्शन की प्राचार्या सुषमा देवी, टेकलाल महतो, नवल महतो, अजीत महतो, प्रिया गुप्ता, संगीता, गौतम, बिरेंद्र, नीता, यशोदा, अमित, परमेश्वर एवम सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद रही।
रिपोर्ट : रिंकी कुमारी (सिल्ली संवाददाता लोकतंत्र सवेरा)
