मुरी : बी डिफरेंट इभेन्ट एंड इन्टरटेन्मेंट द्वारा आयोजित कला उत्सव 2026 का ऑडिशन राउंड रविवार को राजकीय मानभूम छाऊ नृत्य कला केंद्र, सिल्ली में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सिल्ली एवं आसपास के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा प्रतिभाशाली कलाकारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।ऑडिशन में मुरी से आरोही ने भाग लिया। आदित्य बिरला हाई स्कूल से श्रेया सहिस, प्रियांशी एवं श्वेता ने अपनी प्रस्तुति दी। संत माइकल स्कूल, मुरी, कस्तूरबा गांधी विद्यालय, मुरी, चिराग स्कूल तथा डी ए भी स्कूल से श्रीशा कुमारी, ईशा एवं अश्विनी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं उर्सुलाइन स्कूल, मुरी से आलिया ने भी प्रभावशाली प्रस्तुति देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

इसके अलावा राष्ट्रीय ढोल वादिका हेमली कुमारी ने भी इस ऑडिशन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मुरी कोकोराना से सागर सहिस तथा राष्ट्रीय नृत्यक एवं सिल्ली कॉलेज के मोहन सहिस ने भी प्रतियोगिता में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों की कला, आत्मविश्वास और उत्साह ने निर्णायकों को प्रभावित किया। आयोजकों ने बताया कि चयनित प्रतिभागी अब कला उत्सव 2026 के आगामी चरणों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगें.संस्था ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों, विद्यालयों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कला उत्सव का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की छिपी हुई प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपनी कला के माध्यम से नई पहचान बना सकें।
रिपोर्ट : रिंकी कुमारी
