गिरिडीह : जिले में अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त राम निवास यादव के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने भरकट्टा थाना क्षेत्र में चल रही एक मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा किया है।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
धान के गोदाम में चल रहा था अवैध खेल
जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि चिताखारो गांव स्थित एक धान के गोदाम में अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा है। उत्पाद अधीक्षक शिव कुमार साहू के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर जब वहां छापेमारी की गई, तो अधिकारी भी दंग रह गए। गोदाम के अंदर अवैध विदेशी शराब बनाने का पूरा सेटअप तैयार था।
भारी मात्रा में सामान बरामद, आरोपी फरार
छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से भारी मात्रा में स्पिरिट, तैयार नकली विदेशी शराब और बोतल पैकिंग के उपकरण जब्त किए हैं। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही मुख्य आरोपी और उनके गुर्गे मौके से फरार होने में सफल रहे। इस मामले में चार शराब कारोबारियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।
इनकी रही मुख्य भूमिका
इस सफल अभियान का नेतृत्व उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक रवि रंजन ने किया। टीम में भरकट्टा थाना प्रभारी अमन कुमार, जिला बल के जवान और सशस्त्र बल के साथ गृह रक्षक के जवान शामिल थे।
अधिकारी का बयान : “जिले में अवैध शराब के सिंडिकेट को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि युवाओं के स्वास्थ्य और राजस्व को नुकसान पहुँचाने वाले इन कारोबारियों पर लगाम कसी जा सके।” — उत्पाद विभाग