रांची : झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद अब साफ हो गया है कि होली से पहले पूरी चुनावी प्रक्रिया संपन्न कर ली जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग के प्रस्ताव पर मुहर लगने के साथ ही चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

📅 कब होगा चुनाव?…….
चुनाव कार्यक्रम: 24 से 27 फरवरी के बीच
मतदान: 28 फरवरी या 1 मार्च (एक ही दिन)
क्षेत्र : राज्य के 48 नगर निकाय…..
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार सभी नगर निकायों में एक ही दिन मतदान कराया जाएगा, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और सुव्यवस्थित रहे।
📝 20 जनवरी के बाद कभी भी हो सकती है घोषणा…….
राज्य निर्वाचन आयोग 20 जनवरी के बाद किसी भी दिन चुनाव की अधिसूचना जारी कर सकता है।
नामांकन प्रक्रिया : करीब 7 दिन, नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी, चुनाव चिन्ह आवंटन इसके बाद सीधे मतदान की तारीख तय की जाएगी।
⚖️ हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार समयसीमा…….
गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने 31 मार्च से पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश राज्य सरकार को दिया है। इसी को ध्यान में रखते हुए आयोग ने तेज़ी से चुनावी कैलेंडर तैयार किया है।
💼 बजट सत्र को भी मिली मंजूरी……
राज्यपाल ने नगर निकाय चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के कार्यक्रम को भी मंजूरी दे दी है। इससे सरकार और चुनाव आयोग—दोनों के आगे की कार्ययोजना स्पष्ट हो गई है।
🏙️ चुनाव के बाद मेयर-डिप्टी मेयर का चयन……
चुनाव के बाद चुने गए वार्ड पार्षद अपने-अपने निकायों में मेयर / डिप्टी मेयर, नगर परिषद अध्यक्ष / उपाध्यक्ष के चयन के लिए मतदान करेंगे।
🔔 सियासी हलचल तेज……
चुनाव की तारीखें सामने आते ही राजनीतिक दलों में सरगर्मी बढ़ गई है। टिकट बंटवारे से लेकर रणनीति बैठकों तक, अब नगर निकाय चुनाव झारखंड की राजनीति का बड़ा अखाड़ा बनने जा रहा है।
