मुरी : हिण्डालको में क्रिसमस गैदरिंग धुमधाम से मनाया गया। जिसका आयोजन युनाइटेड चर्च के द्वारा किया गया। जिसमें कैथोलिक चर्च, जीईएल चर्च,सीजन आई चर्च, डुबकी मिशन समेत सभी अन्य चर्च के लोग शामिल हुए।इसे गैदरिंग के रूप में मनाया जाता है।जहाँ प्रभु येशु मसीह के महिमा गीत गुंजती रही। हरेक साल पारम्परिक रूप से मनाया जाता रहा है।प्रभु येशु मसीह के महिमा गीत पर महिलाओं द्वारा स्टेज पर नाच गान प्रस्तुत किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ नागपुरी भजनों को प्रस्तुत किया गया। उल्लास और उत्साह का महौल बना रहा। जहाँ मुरी सिल्ली के काफी संख्या में क्रिसचियन समाज के लोग गैदरिंग में भाग लिए। अनेक फादर और क्लीसीया समुदाय के लोग भाग लिए। आए अतिथियों ने आपसी एकता, भाईचारे और प्रेम के संदेश को आत्मसात करने पर जोर दिया। कार्यक्रम शांति पूर्ण और सुव्यवस्थित और सफलता पूर्वक समपन्न हुआ। जिससे क्षेत्र में धार्मिक सोहार्द और सामाजिक एकता का संदेश प्रसारित हुआ।
रिपोर्ट : रिंकी कुमारी ( सिल्ली संवाददाता, लोकतंत्र सवेरा)
