मुरी : बुढाम श्री श्री नव दुर्गा पूजा समिति के द्वारा आयोजित शुरुआती पहली से नवमी दुर्गा पूजा नवमी पूजा अनुष्ठान के साथ सम्पन्न हो गया। सन् 2000 से पूजा पुरे नव दिन का होता आ रहा है। पुरोहित मृत्यंजय पांडे के विधिवत दुर्गा मंत्रोच्चारण के साथ दुर्गा के नव रूपों का अहवान किया गया। क्षेत्र की खुशहाली, समृद्धि की कामना की गई। पूजा समाप्ति के बाद आरती हुआ और प्रसाद वितरण किया गया। शाम को खिचड़ी प्रसाद के रूप में दी जाएगी। नव दुर्गा पूजा कमिटी के सोना राम महतो, संजय दता, विभुति गोराई, राजेश कुमार महतो, शाम मोदक, धासीराम महतो, फनीभुषण महतो, करमा मुंडा,वीर सिंह महतो , महेन्द्र महतो, ठाकुर दास मुंडा, उपेन नाथ महतो समेत अन्य सदस्यों ने तन मन से योगदान दिया। अंत में आसते बोछोर आमर होवे की गूँज सुनाई दी।

रिपोर्ट: रिंकी कुमारी
