जमशेदपुर : पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशानुसार शहरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत अपराध नियंत्रण, काण्डों के उद्भेदन, गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर एक बैठक किया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि थाना स्तर पर सभी पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों की भूमिका एवं जबाबदेही तय करने हेतु रोजाना मीटिंग की व्यवस्था की शुरूआत की गई. इस व्यवस्था के तहत थाना प्रभारी द्वारा प्रतिदिन बैठक कर पदाधिकारीवार लंबित वारंट/ कुर्की/ सम्मन के निष्पादन, फिरारियों की गिरफ्तारी, आरोप पत्रित अपराधिकर्मियो के भौतिक सत्यापन, थाना में लंबित चरित्र एवं पासपोर्ट सत्यापन, सीसीटीएनएस प्रविष्टि, लंबित काण्डों के अनुसंधान एवं निष्पादन, विधि-व्यवस्था संधारण हेतु कर्तव्य का विभाजन एवं निर्धारण कर उक्त के निष्पादन हेतु जबाबदेही तय की जाएगी।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

