मुरी : रविवार सन्ध्या को रेलवे र्टाईबल फैमिली एस ई आर रांची डीविजन के मुरी द्वारा क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया।हैप्पी क्रिसमस, जय येशु, के उदघोष किए गए। चरनी मे स्थित प्रभु येशु के आशीष के लिए मुख्य अतिथि चर्च के फादर एवं मिशन स्कूल के सिस्टरो द्वारा केक काट कर उदघाटन किया गया। आशीष गीत गाया।फादर ने कहा कि प्रभु येशु मसीह सबके दिलों में है, सबो के साथ है। मिशन स्कूलों के बच्चों ने गीत संगीत और नृत्य प्रस्तुत किया गया। वही इग्लिश मीडियम के बच्चों द्वारा क्रिसमस डांस प्रस्तुत किया गया। संचालन निरंजन बाघवार खुबसूरत ढंग से किया। वही एलिज़ाबेथ जोसेफ, ऐलिन तिक्री ने आए आगन्तुकों को क्रिसमस का बैच और संता क्लोज टापी पहना कर सम्मानित किया। डाक्टर झरिया कच्छप ने बैंजो से अपने टीम के साथ धुन प्रस्तुत कर गैदरिंग में आए लोगों का मन मोह लिया। इसे सफल बनाने में देवेंद्र बडाईक, बिषुन हेमराज, एम एल मांझी, शिबु पाहन, ए के सुभद्दा उरांव, बलबीर, कुसुम मुंडा का सराहनीय योगदान रहा,

