सिल्ली : राज्य सरकार इन दिनों वित्तीय संकट के दौर से गुजर रहा है। छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है। ” झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ” छात्रों के मांगों को लेकर सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं। आज रविवार को सिल्ली कालेज पानी टंकी के सामने छात्रों के मांगों को मजबूत करने के लिए कृष्णा महतो के अध्यक्षता में एक बैठक रखा गया जिसमें 9 दिसंबर को राजधानी में पदयात्रा करते हुए विधानसभा के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

इस बैठक में खुदीराम महतो, सुखदेव, राजकिशोर, चैतन्य,जाखीर खान, हरेकृष्णा, मलिगा, गोद्दाधर, ठाकुर दास, रामसाय, बिष्णु चरण, देवेन्द्र नाथ, राजेन्द्र, श्रीपद, संजीव, सिद्दाम आदि मौजूद थे। इसकी जानकारी चण्डी प्रसाद महतो ने दी।
रिपोर्ट : रिंकी कुमारी ( सिल्ली संवाददाता, लोकतंत्र सवेरा)
