जमशेदपुर : 29 जून को बकरीद है. इसकी तैयारी काफी जोर-शोर से चल रही है, और मुस्लिम समुदाय के लोग इस पर्व को लेकर काफी उत्साहित है, वही साकची के आम बागान, मानगो के गांधी मैदान सहित विभिन्न जगहों पर बकरे की बिक्री जोरों पर है। वहीं इस बार बाजार में 50 हजार से लेकर ₹3 लाख रुपए तक का बकरा उपलब्ध है एक ओर खरीददार इसलिए उत्साहित है की खस्सी का रेट उन्हें सही मिल रहा है। वही दुकानदार थोड़ा मायूस है कि इस बार बिक्री कुछ कम है और दाम भी कुछ कम मिल रहे हैं। यहां पर झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा पश्चिम बंगाल से भी कई खस्सी विक्रेता अपने बकरे के साथ पहुंचे हुए हैं।इन लोगों का कहना है कि इस बार खस्सी बिक्री में छूट है। पहले ग्रामीण क्षेत्र में जाकर खस्सी खरीदने में टोकन कटाना पड़ता था और रेट भी ज्यादा लगता था, लेकिन अब बकरे की खरीद बिक्री खुलेआम सभी जगह हो रही है। हालांकि जिला प्रशासन ने दलालों पर नकेल कसने के लिए सिविल में फोर्स ही तैनाती है।

