रांची : सीएम हेमंत सोरेन दिल्ली दौरे पर हैं. इस बीच जानकारी मिल रही है कि आज उनके दिल्ली स्थित आवास पर ईडी की टीम पहुंच गई है. दरअसल, पिछले दिनों लैंड स्कैम मामले में ईडी ने सीएम को दसवां समन जारी कर 29 से 31 जनवरी के बीच पूछताछ के लिए समय देने को कहा था. इसी बीच 27 जनवरी को राजभवन में एट होम के बाद रात 8:00 बजे सीएम हेमंत सोरेन विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो गए थे. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड पुलिस को अलर्ट पर रहने को कहा गया है. इस सूचना के बाद झारखंड में खलबली मची हुई है।
दिल्ली में हुए घटनाक्रम से झारखंड के ब्यूरोक्रेसी में खलबली मची हुई है. जानकारी के मुताबिक झारखंड के चीफ सेक्रेट्री एल खियांग्ते ने सभी प्रधान सचिव और सचिवों की मीटिंग बुलाई है. साथ ही पूरे राज्य में फोर्स को रांची के लिए मोबिलाइज किया जा रहा है. इधर सीएम आवास की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. झारखंड भवन के सभी कर्मचारियों और वहां मौजूद अधिकारियों के मोबाइल को जप्त कर लिया गया है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

