मुरी : गत दिन सन्ध्या टाटा पठानकोट रेल गाड़ी से दिल्ली के लिए मुरी से उमरा जाने वाले चार मुस्लिम समुदाय के लोग रवाना हुए जो दिल्ली से फ्लाइट पकड़ कर साउदी अरेबिया जाएगे। जिनको स्टेशन से छोडने के लिए सैकड़ों की संख्या में सुलुमजुडी, कलुवा डीह, बडा मुरी, कुटाम के लोग आए। सभी ने कंधे और हाथ मिलाया। भावभीनी विदाई दी। इससे पहले सुलुमजुडी से शोभायात्रा के रूप में निकल कर स्टेशन पहुंचे थे। जाने वालो में मौलाना कारी तैयब रजा, मो अबदुल रज्जाक मोमिन, एक महिला और मो मुस्लिम शामिल थे।
रिपोर्ट: रिंकी कुमारी
