मुरी : जेएलकेएम सोनाहातु कार्यालय में बैठक संपन्न मनाया जाएगा बुली महतो का शहादत दिवस जेएलकेएम (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) के सोनाहातु प्रखंड कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्वतंत्रता सेनानी एवं कोल विद्रोह के महानायक बुली महतो का शहादत दिवस कल पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ सोनाहातु में मनाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान उनके संघर्ष, बलिदान और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए किए गए योगदान को स्मरण किया जाएगा।



बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि बुली महतो का जीवन साहस, संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक है। नई पीढ़ी को उनके आदर्शों एवं बलिदान से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। शहादत दिवस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं संगठन के कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई। बैठक के अंत में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सफल आयोजन हेतु विभिन्न जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं।
रिपोर्ट : रिंकी कुमारी



