- अनुशासनिक टीमवर्क की शिक्षा देती है खेल : देवेंद्र नाथ महतो
राहे: कुबाडीह खेल समिति द्वारा हाई स्कूल ग्राउंड मैदान में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुआ। जिसमें क्रिकेट एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता का प्रदर्शन किया गया। खेल में कुल 16 प्रतिभागी टीमों ने अपना प्रदर्शन दिखाया। राहे, होटलो, डोकाद, लोवाहातु,अंबाझरिया एवं संत्ताकी आदि पंचायत के खेल प्रेमी देखने को पहुंचे। कार्यक्रम में विजेता एवं उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि विधानसभा जेएलकेएम पुर्व प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो, उप प्रमुख उमेश प्रसाद महतो द्वारा सम्मानित किया गया।
क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम विजेता के रूप में चंदनडीह 7500 रुपए, उपविजेता में काटियाड़ीह को 5500 रुपए की नगद राशि एवं ट्रॉफी प्रदान किया गया। वहीं वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता में प्रथम विजेता में महेशपुर को 6000, उपविजेता में राहे 4000 नगद राशि एवं ट्रॉफी दिया गया।

खिलाड़ियों को सम्मानित करने उपरांत देवेंद्र नाथ महतो ने कहा की खेल से शारीरिक मजबूती के साथ-साथ अनुशासनिक टीमवर्क का शिक्षा मिलता है। आज के युवाओ को ऑनलाइन गेमिंग में सिमटते जा रहे हैं। ऑनलाइन गेमिंग बाहर निकल कर शारीरिक भौतिकी खेल में आगे बढ़नी चाहिए।
खेल समिति में अध्यक्ष लिपट महतो, उपाध्यक्ष अंकित कुमार,सचिव रमेश गोंझु आदि सदस्य सक्रिय रहे। वही कार्यक्रम में अतिथि के रूपमें देवेंद्र नाथ महतो, राहे प्रमुख उमेश प्रसाद महतो, ग्राम प्रधान अक्षय महतो, वार्ड सदस्य महावीर अहीर, ज्ञानचंद महतो, हलधर महतो, प्रेम महतो आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : रिंकी कुमारी ( सिल्ली संवाददाता )
