रांची : नीरज सिन्हा के इस्तीफा के कुछ घंटे बाद राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जल संसाधन विभाग के सचिव प्रशांत कुमार को अपने कार्यों के साथ झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग रांची के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। प्रशांत कुमार वित्त विभाग के सचिव के भी अतिरिक्त प्रभार में पदस्थापित हैं। इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी है।
Advertisements
Advertisements




