जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के कार्यकारनी की बैठक झारखंड कांग्रेस भवन रांची में सम्पन्न हुई. जिसमे संगठन मजबूती के लिए प्रदेश पदाधिकारियों को जिम्मेवारी सौंपते हुए प्रभार क्षेत्र में बदलाव किए गए. इसी क्रम में प्रदेश महासचिव संजीव रंजन को पश्चिम सिंहभूम का सह प्रभारी नियुक्त किया गया. इससे पहले संजीव रंजन लातेहार का प्रभार का कार्य सम्भाल रहे थे. संजीव रंजन ने प्रदेश नेतृत्व को इसके लिए धन्यवाद दिया साथ ही संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत रहने की बात कही. वही संजीव रंजन के प्रभारी के रूप प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह के साथ जिले का कार्यभार देखेंगे।
Advertisements

Advertisements
