मुरी : गत दिन सिल्ली थाना में जन शिकायत को लेकर शिविर लगाया गया।थाना में जन समस्याओं का त्वरित समाधान ही इसका मुख्य उद्देश्य है थाना में कुछ आवेदन का तत्काल निपटारा किया गया। थाना से आम आदमी को संदेश भी दिया गया कि कमजोर, पीड़ित, असहाय महिला के शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर समाधान होगा। इसी थाना का दुसरा रवैया देखिए,बीते मुहर्रम के दिन एक महिला रिंकी कुमारी सिल्ली निवासी ने थाना प्रभारी को फोन लगा कर गुहार की, कि जब मैं राशन लेने डीलर के दुकान पहुचीं तो, डीलर दो मिनट बैठने को बोल कर काफी देर बैठा दिया,देरी होने को लेकर पुछा गया तो डीलर संतोष कुमार साव भड़क गया, डीलर संतोष कुमार साव और उसका कर्मी सुफल पौद्धार काफी बतमीजी पर उतर आया। अपमानित किया, इसकी सुचना थाना प्रभारी को देने के बाद कुछ भी कारवाई नही हुआ, चुप्पी लगा गए। आप जनता को बताए क्या यह थाना का दोहरा रवैया नही है।

रिपोर्ट : रिंकी कुमारी
