RANCHI : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, झारखंड पर्यटन विभाग ने राज्य की महिलाओं के सम्मान में एक विशेष पहल की घोषणा किया है। इस वर्ष, 8 मार्च को, राज्य के सभी पर्यटन स्थलों, पार्कों, झरनों और विशेष रूप से पतरातू झील ‘पार्क’ में महिलाओं के लिए प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क रहेगा।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

झारखंड पर्यटन विभाग का यह कदम महिलाओं को राज्य की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहर का अनुभव करने का एक शानदार अवसर प्रदान करता है। यह पहल महिलाओं को प्रेरित करती है कि वे अपने व्यस्त जीवन से कुछ पल निकालकर राज्य के आकर्षक पर्यटन स्थलों का भ्रमण करें और प्रकृति के बीच शांति और ताजगी का अनुभव करें।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

