मुरी : झालदा में दो दिवसीय मारवाड़ी महिला समिति द्वारा श्रावणी मेला का शुभ्रारंभ किया गया। मेले में दर्जनों विभिन्न समानों का स्टाल लगाए गए। सिल्ली मारवाड़ी महिला रेखा अग्रवाल ने मैगी, चाउमीन, मावा, मोमोज कांजी बाड़ा, समोसा हलवा आदि विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन के स्टाल लगाए मेले में आए सभी को श्रावणी मेला की शुभकामनाएं दी। इसी तरह शशि पोडिया द्वारा स्टाल-1 में बच्चा राखी, भाई एंव भाभी राखी, लाईट आइटम, भगवान् के ड्रेस, मुकूट आदि बेचने के लिए लगाए। सुनीता अग्रवाल झालदा द्वारा पावभाजी, पिज़्ज़ा, गुलाब जामुन,ईडली का स्टाल लगाए गए।

कपड़े के ढेड़ सारे महिला आइटम नरायणी बुटिक सिल्ली द्वारा मेले में लगाए गए, इसमें बैग, साडी़, शुट पोशाक नाइट, भी स्टाल में देखे गए। शयाम सवारियां स्टाल में कन्हा भगवान् के सजावट और पहनावे से जुड़े समान एक से बढ कर एक बिक्री के लिए सजाए गए। वर्षा के वावजूद आसपास के काफी लोग मेले में पहुंचे। गहने, चुड़ी, चैन, रिंग, कान का रिंग का स्टाल प्रेम शर्मा झालदा द्वारा मेले की शोभा बढाया है।
परफेक्ट होम डेकोरेटस में मैट, चाईनिज बुद्धा, और भगवान् बुद्ध के दर्जनों मुर्ति अलग अलग मुल्यों में थी। फिर बंगाल के बाकुंडा से स्वाति अग्रवाल ढेरों सजावटी समान स्टाल में लगा रखे थे। प्रेम लता हेटामसरिया, पुजा अग्रवाल, मीता हेटामसरिया , ललिता अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, आदित्य कुमारी,अष्टमी सिंह श्रावणी मेला को सफल बनाने के लिए सराहनीय योगदान दे रहे हैं।
रिपोर्ट : रिंकी कुमारी
