मेदिनीनगर (पलामू) : झारखंड के पलामू जिले में चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड को लेकर पुलिस अब बेहद सख्त रुख अख्तियार कर चुकी है। शुक्रवार को मेदिनीनगर पुलिस भारी दलबल के साथ मुख्य आरोपी प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल के रेडमा स्थित आवास पर बुलडोजर लेकर पहुंची। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
24 घंटे में सरेंडर करो वरना चलेगा बुलडोजर
पुलिस ने आरोपी के परिजनों को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि आरोपी प्रदीप तिवारी अगले 24 घंटे के भीतर पुलिस के समक्ष हाजिर नहीं होता है, तो उसके घर पर बुलडोजर चलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से तीन संदिग्ध गाड़ियाँ भी जब्त की हैं, जिन्हें शहर थाना ले जाया गया है। इन वाहनों की जांच के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) को सूचित कर दिया गया है।
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि बीते 25 अप्रैल को विनीत तिवारी का उनके घर के पास से अपहरण कर लिया गया था। अगले दिन यानी 26 अप्रैल की सुबह सदर थाना क्षेत्र के जोरकट इलाके से विनीत का शव नग्न अवस्था में बरामद हुआ था। मृतक के पिता विनोद तिवारी ने प्रदीप तिवारी और उसके भाई दिलीप तिवारी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। हत्या के पीछे रास्ते का विवाद मुख्य वजह बताई जा रही है।
दोषी बख्शे नहीं जाएंगे : SP कपिल चौधरी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पलामू पुलिस अधीक्षक (SP) कपिल चौधरी ने कहा कि पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और बहुत जल्द सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
जनता में था भारी आक्रोश
गौरतलब है कि हत्या के कई दिन बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी न होने से स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी थी। बुधवार को मेदिनीनगर शहर में अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक विशाल कैंडल मार्च भी निकाला गया था, जिसके बाद पुलिस ने अपनी जांच और कार्रवाई की रफ्तार तेज कर दी है।