BALASORE : ओडिशा के बालासोर जिले में कुछ आदिवासी परिवारों का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश के आरोप में भीड़ ने तीन लोगों को पेड़ से बांध कर उनके साथ मारपीट की.पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार को गोबरधनपुर गांव में हुई और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हो गया।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

रेमुना थाने के प्रभारी सुभाषचंद्र मलिक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दो महिलाओं और एक पुरुष को बचाया. उन्होंने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच के बाद दो समूहों के लोगों के खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए हैं और जांच जारी है. गांव में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।
