रांची : स्वास्थ्य विभाग के तहत संचालित 108 एंबुलेंस सेवा जल्द ही पूरी तरह आधुनिक और डिजिटल रूप में दिखाई देगी। अब यह सेवा ओला और उबर की तर्ज पर संचालित होगी, जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग विशेष सॉफ्टवेयर विकसित कर रहा है। इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद मरीज या घायल व्यक्ति अपने मोबाइल के माध्यम से 108 एंबुलेंस बुक कर सकेंगे।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि एंबुलेंस बुक करने पर मरीज को केवल नजदीकी सरकारी अस्पताल ही नहीं, बल्कि अपनी पसंद के किसी भी सरकारी या निजी अस्पताल तक पहुंचाया जाएगा। अभी तक की व्यवस्था में केवल नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाने का नियम होने के कारण कई बार मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।
स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को इस सॉफ्टवेयर को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस संचालन के लिए सर्विस लेवल एग्रीमेंट तैयार किया जा रहा है, ताकि एजेंसी और कॉल सेंटर की प्रभावी निगरानी की जा सके।
नई एंबुलेंस में जीपीएस, एमडीटी डिवाइस समेत सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सबसे राहत की बात यह है कि यह सेवा पूरी तरह नि:शुल्क होगी और मरीज या उसके परिजनों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस पहल से आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी आएगी और लोगों को समय पर बेहतर इलाज मिल सकेगा।