रांची : शुक्रवार की दोपहर करीब 12.30 बजे पंचायत सचिव सुखलाल महतो ने आत्महत्या की नीयत से कीटनाशक का सेवन कर लिया था. ऐसा करने से पूर्व उन्होंने डुमरी विधायक जयराम महतो के नाम लिखे पत्र में बीडीओ अन्वेषा ओना, पीएमएवाई के बीसी अजय कुमार, रोजगार सेवक अनिल कुमार और बलरिया की मुखिया उर्मिला देवी के पति परमेश्वर नायक पर प्रताड़ना का आरोप लगाया।
डीसी ने कमेटी को निर्देश दिया है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच कर जल्द रिपोर्ट सौंप. जांच टीम शनिवार को डुमरी अनुमंडल कार्यालय पहुंची. अपर समाहर्ता श्री बिरूआ ने कहा कि डुमरी प्रखंड के कई कर्मियों व लोगों से पूछताछ की गयी है. उनसे पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है. सूत्रों के अनुसार, डीसी के आदेश पर गठित टीम ने बलर्धारया के पंचायत सचिव सुखलाल महतो के मामले में बीडीओ अन्वेषा ओना, रोजगार सेवक अनिल कुमार समेत कई लोगों से पूछताछ की है.
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने दिए दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश…..
दिये विधायक जयराम महतो ने ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से पूरे मामले की जांच कर दोषी क पदाधिकारियों व कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है. मंत्री ने गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव न को जांच कर दोषी पदाधिकारियों व कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. इसके बाद ही डीसी ने बैठक कर टीम गठित की।
