RANCHI : रांची के बुंडू क्षेत्र में गुरुवार को तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें 4 लोगों के मौत की सूचना है। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। उसमें कुछ लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप तेज गति से जा रही थी और अचानक मोड़ पर चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। इससे पहले सड़क किनारे लोगों के जमीन पर पड़े रहने का वीडियो आया था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Advertisements
Advertisements

