रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मैट्रिक (10वीं) बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष के नतीजों ने पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राज्य का कुल पास प्रतिशत 95.27% रहा है, जो झारखंड की शिक्षा व्यवस्था में आए बड़े सकारात्मक बदलाव को दर्शाता है।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
आंकड़ों की जुबानी: प्रथम श्रेणी की रही धूम
इस वर्ष परीक्षा में शामिल हुए 4,22,109 परीक्षार्थियों में से 4,02,178 छात्र-छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया है। सबसे खास बात यह रही कि सफल होने वाले आधे से अधिक छात्र प्रथम श्रेणी (First Division) से पास हुए हैं।
प्रथम श्रेणी: 2,26,957 छात्र
द्वितीय श्रेणी: 1,60,673 छात्र
तृतीय श्रेणी: 14,548 छात्र
स्टेट टॉपर्स: 99.60% अंकों के साथ 4 छात्र संयुक्त रूप से नंबर-1
इस बार की मेरिट लिस्ट में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। हजारीबाग की प्रियंशु कुमारी, सिमडेगा की शिवांगी कुमारी और रांची के प्रेम कुमार साहू व सनी कुमार वर्मा ने 498 अंक (99.60%) हासिल कर संयुक्त रूप से राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है।
वहीं, दूसरे स्थान पर 496 अंकों के साथ दिव्यांशु उरांव, खिलेश साहू, वैष्णवी श्री और जुलीटा मिंज रहे। तीसरे स्थान पर भी चार छात्रों ने 494 अंक पाकर अपनी जगह बनाई।
सरकार देगी नकद पुरस्कार
राज्य सरकार की घोषणा के अनुसार, मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए भारी-भरकम राशि दी जाएगी:
प्रथम टॉपर: 3 लाख रुपये
द्वितीय टॉपर: 2 लाख रुपये
तृतीय टॉपर: 1 लाख रुपये
जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में जश्न
परिणाम घोषित होने के बाद जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड में जश्न का माहौल है। स्कूलों में मिठाइयां बांटी जा रही हैं। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार प्रथम श्रेणी में आने वाले छात्रों की भारी संख्या यह बताती है कि छात्र अब केवल पास होने के लिए नहीं, बल्कि बेहतर स्कोर के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।