चाईबासा : डीजल, ग्रीस, यूरिया, टायर, मोटर पार्ट्स, चेसिस, बॉडी निर्माण, टोल टैक्स, मोटर वाहन कर, वाहन रखरखाव तथा बीमा किस्तों सहित परिवहन से जुड़े अन्य खर्चों में लगातार वृद्धि को देखते हुए सिंहभूम बस ऑनर एसोसिएशन ने बस किराए में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। नई किराया दरें 7 जून 2026 से लागू होंगी। सिंहभूम बस ऑनर एसोसिएशन की ओर से जारी सूचना के अनुसार वर्तमान किराए में लगभग 18 से 20 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है। एसोसिएशन का कहना है कि बढ़ती लागत के कारण पुराने किराए पर बसों का संचालन आर्थिक रूप से कठिन हो गया था।



एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि बढ़े हुए परिचालन खर्चों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। वहीं सचिव दिलीप कुमार अग्रवाल ने कहा कि संशोधित किराया 7 जून से सभी संबंधित रूटों पर प्रभावी होगा। संशोधित किराया सूची के अनुसार चाईबासा से किरीबुरू का किराया 160 रुपये से बढ़ाकर 180 रुपये, गुवा का 150 रुपये से 170 रुपये, बड़ाजामदा का 130 रुपये से 150 रुपये, नोवामुंडी का 110 रुपये से 130 रुपये तथा कोटगढ़ का 90 रुपये से 110 रुपये किया गया है।
इसी प्रकार जगन्नाथपुर का किराया 85 रुपये से 100 रुपये, हाटगम्हारिया का 70 रुपये से 80 रुपये, जोड़ापोखर का 35 रुपये से 40 रुपये, झींकपानी का 35 रुपये से 40 रुपये, जैतगढ़ का 100 रुपये से 120 रुपये, गौरियाडीबा का 90 रुपये से 110 रुपये, नरसिंहपुर (जलडीहा) का 80 रुपये से 100 रुपये, टाटानगर का 100 रुपये से 120 रुपये, भरभरिया का 70 रुपये से 80 रुपये तथा चक्रधरपुर का 50 रुपये से बढ़ाकर 80 रुपये कर दिया गया है।
दूसरी ओर खुटपानी का किराया 30 रुपये से 40 रुपये, लोहरदा का 40 रुपये से 50 रुपये, बड़दा का 40 रुपये से 50 रुपये, गोइलकेरा का 100 रुपये से 120 रुपये, सोनुवा का 80 रुपये से 100 रुपये, सरायकेला का 50 रुपये से 60 रुपये, कांद्रा का 80 रुपये से 100 रुपये, आदरडीह का 160 रुपये से 180 रुपये, बेनीसागर का 130 रुपये से 150 रुपये, बलंडिया का 70 रुपये से 80 रुपये, मझगांव का 100 रुपये से 120 रुपये, नवागांव का 100 रुपये से 120 रुपये, कुमारडुंगी का 80 रुपये से 90 रुपये, राजनगर का 50 रुपये से 60 रुपये, हाता का 70 रुपये से 80 रुपये तथा मंझारी का 70 रुपये से 80 रुपये कर दिया गया है।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों में अध्यक्ष प्रदीप कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष बारिक, सचिव दिलीप कुमार अग्रवाल, उप सचिव जुवार गौरव, कोषाध्यक्ष मोहन लाल राठौर, उप कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार साव तथा अशोक दास शामिल हैं। एसोसिएशन ने यात्रियों से नई किराया दरों के अनुसार यात्रा करने की अपील की है।



