नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ईडी की तरफ से उन्हें नया समन भेज कर 21 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

शनिवार को ही दिल्ली आबकारी घोटाला के मनी लांड्रिंग मामले में दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को राहत मिली थी। जिसके बाद रविवार को केजरीवाल को नया समन भेजा गया है। केजरीवाल को गुरुवार 21 मार्च को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी की तरफ से ये 9वां समन है।
वहीं, आम आदमी पार्टी रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रही है। पार्टी का आरोप है कि लोकसभा चुनाव से पहले ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नया केस खोला है। पार्टी का दावा है कि ईडी का मकसद केजरीवाल को गिरफ्तार करना है।

