झारखण्ड : दुमका जिले के दिग्घी ओपी क्षेत्र अंतर्गत श्रीआमडा में एक बड़ा हादसा होने से टल गया, हाई टेंशन तार की चपेट में बस आ गई। इस घटना में दो बस कर्मियों के झुलसने की सूचना है। जिससे इलाज के लिए दोनों को अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार शनिवार को शिव शक्ति नामक बस बारात लेने तेलिया चक नावाडीह जा रही थी,
Advertisements

Advertisements

Advertisements

इसी दौरान ग्रामीण सड़क में बस हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया, देखते ही देखते पूरी बस जल गई, गनीमत रहा कि बस खाली थी, कड़ी मशक्कत के बाद दो बस कर्मियों नैमुल अंसारी, शेख़ मुख्तार को बस से निकाल कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

