चेन्नई : तमिलनाडु में मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद थलपति विजय सुर्खियों में बने हुआ है। वह 200 यूनिट फ्री बिजली, 717 शराब दुकानें बंद करने, तौलिया संस्कृति खत्म करने के साथ ट्रैफिक के लिए वीआईपी प्रोटोकॉल खत्म करने के निर्णय ले चुके हैं। अबु उनका बुलडोजर एक्शन सामने आया है।



तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद सीएम जोसेफ विजय का पहला बुलडोजर एक्शन सामने आया है। अपने पहले एक हफ्ते में एक के बाद एक कई फैसले लेने के बाद अब थलपति विजय का बुलडोजर एक्शन सुर्खियों में आया है। मुख्यमंत्री विजय ने अपने चुनाव क्षेत्र पेरम्बूर में 30 साल पुरानी मांग को सीएम की कुर्सी संभालने के बाद पहले हफ्ते में ही पूरा कर दिया है। थलपति विजय के निर्देश पर पेरम्बूर में छात्रों के लिए 30 फुट चौड़ा रास्ता बनाया गया है। इस रास्ते के बनने के बाद अब उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी।



