नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर कथित तौर पर हमला हुआ. यह घटना उस समय हुई जब मुख्यमंत्री सिविल लाइंस स्थित अपने सरकारी आवास में आम जनता की शिकायतें सुन रही थीं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति कागजों के बहाने मुख्यमंत्री के करीब पहुंचा और अचानक उन पर हमला कर दिया. कुछ लोगों का कहना है कि उनकी हाथ पकड़ने की कोशिश की गई, तो कोई कह रहा है कि व्यक्ति ने थप्पड़ मारा. फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है.
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
वहीं घटना के बाद दिल्ली की सियासत गरमा गई है. बीजेपी ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और इसे विपक्ष की साजिश बता रही है. उनका कहना है कि योजनाबद्ध तरीके से रेखा गुप्ता पर हमला किया गया है. हालांकि आप नेता ने इस घटना को निंदनीय बताया है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.
प्रत्यक्षदर्शी ने सुनाई दास्तां
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जब यह घटना हुई, तब रेखा गुप्ता शिकायतें सुन रही थीं. हमें पीछे से शोर सुनाई दिया और जब तक हम मुड़े पुलिस हमलावर को पकड़ कर ले जा चुकी थी. कहा कि रेखा गुप्ता पर हमला हुआ था और वे पूरी तरह सदमे में थीं. दूसरे प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मैं जन सुनवाई के लिए वहां गया था, तभी अचानक मुख्यमंत्री पर हमला हुआ. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. कहा कि हमलावर पहले से ही तैयार लग रहा था. यह बेहद शर्मनाक घटना है.
भाजपा ने इसे विपक्ष की साजिश बताया
इस पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि मुख्यमंत्री लोगों की शिकायतें सुन रही थीं. तभी एक व्यक्ति अचानक आगे आया, दस्तावेज देने का बहाना किया और उनका हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की. सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया. पुलिस उस व्यक्ति की पृष्ठभूमि की जांच कर रही है. डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री जांच की है. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है. लेकिन वह सदमे में है.