नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात के लिए समय नहीं मिलने और न्यायालय में याचिका दायर करने की सलाह दिए जाने के बाद चिराग ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें देश के मुख्य न्यायाधीश ने संविधान का पाठ पढ़ा दिया है। चिराग पासवान ने अपने एक्स हैंडल पर राहुल गांधी को संबोधित करते हुए लिखा, “निकले थे ज्ञापन लेकर, लौटे सबक लेकर।” उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी संविधान की किताब हाथ में लेकर घूमते रहे, लेकिन संविधान का पाठ आखिरकार देश के मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें पढ़ाया।

चिराग पासवान ने अपने पोस्ट में SIR यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के मुद्दे का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि न्याय याचिका के माध्यम से मांगा जाता है, ज्ञापन के जरिए नहीं। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि जब सुप्रीम कोर्ट SIR के मुद्दे पर अपना फैसला सुना चुका है, तो फिर सड़क पर उतरकर अदालत पर दबाव बनाने की कोशिश क्यों की जा रही है।
चिराग पासवान की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब SIR को लेकर विपक्षी दलों की आपत्तियां और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दे राजनीतिक बहस के केंद्र में हैं। चिराग ने अपने बयान के जरिए राहुल गांधी और विपक्ष की रणनीति पर सवाल उठाए हैं। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज होने की संभावना है। मामले में राहुल गांधी और कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आने पर तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।
#ChiragPaswan #RahulGandhi #Congress #LJP रामविलास #CJI #SupremeCourt #SIR #PoliticalNews #NewDelhi
