नई दिल्ली : अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी के हिल्टन होटल में शनिवार रात लगभग पौने नौ बजे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यक्रम में अचानक फायरिंग की घटना हुई। गोलियों की आवाज सुनते ही राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात सीक्रेट सर्विस के जवानों ने मोर्चा संभाला और उन्हें सुरक्षित वहां से बाहर निकाला। इस घटना के बाद प्रेसिडेंट ट्रंप ने मीडिया से बात और घटना की पूरी जानकारी दी है। उन्होंने खुलासा किया कि हमलावर कैलिफोर्निया का रहने वाला है और उसके पास से कई खतरनाक हथियार बरामद हुए हैं।



राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि पकड़े गए संदिग्ध का नाम कोल टॉमस एलन है। वह महज 31 साल का युवक है। यह हमलावर कैलिफोर्निया के टॉरेंस का निवासी बताया जा रहा है। ट्रंप के अनुसार, एलन कई हथियारों से लैस था, जिसमें एक शॉटगन और एक हैंडगन शामिल होने की खबरें हैं। हालांकि, सीक्रेट सर्विस की मुस्तैदी के कारण वह मुख्य बॉलरूम के भीतर तबाही मचाने में नाकाम रहा।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उस घटना को याद करते हुए कहा कि संदिग्ध मंच से काफी दूर खड़ा था, लेकिन वह बहुत तेजी से मंच की तरफ बढ़ रहा था। ट्रंप ने नए बॉलरूम के निर्माण पर सवाल उठाते हुए कहा, “यह कोई खास सुरक्षित बिल्डिंग नहीं है।मैं यह कहना नहीं चाहता था, लेकिन इसीलिए वाइट हाउस में हम जो प्लान बना रहे हैं उसकी सभी खूबियां होनी चाहिए। यह ड्रोन प्रूफ है, यह बुलेटप्रूफ ग्लास है। इसीलिए सीक्रेट सर्विस और मिलिट्री इसकी मांग कर रहे हैं।” आपको बता दें कि ट्रंप की योजना पर वहां की अदालत ने रोक लगा दी थी।
टेबल के नीचे छिपे ट्रंप, मेलानिया भी डर गईं; सीक्रेट सर्विस ने कैसे बचाई जानये भी पढ़ें:गोलीबारी के बाद आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन, सीक्रेट सर्विस की जमकर की तारीफये भी पढ़ें:ट्रंप के कार्यक्रम में फायरिंग, सीक्रेट सर्विस ने बचाई जान; एक हमलावर पकड़ा गया एफबीआई (FBI) के निदेशक काश पटेल ने कहा है कि एजेंसी इस संदिग्ध के बारे में हर संभव सुराग और जानकारी जुटा रही है। प्रशासन ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हमलावर की तस्वीरें और विजुअल्स भी जारी किए हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप काफी आक्रामक और आत्मविश्वास से भरे नजर आए। उन्होंने बताया कि जब गोलियां चलीं, तो वे वहां से हटना नहीं चाहते थे। ट्रंप ने कहा, “मैंने कार्यक्रम को जारी रखने के लिए पूरी जान लगा दी, लेकिन सुरक्षा अधिकारियों ने जीवन के बड़े खतरे का हवाला देते हुए इसे रद्द करने का फैसला किया।” ट्रंप ने आगे कहा है कि इस घटना के बाद व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर को दोबारा आयोजित किया जाएगा। PM मोदी की आई पहली प्रतिक्रिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया – “यह जानकर राहत मिली कि राष्ट्रपति ट्रंप, फर्स्ट लेडी और उपराष्ट्रपति हाल ही में वाशिंगटन DC के एक होटल में हुई सुरक्षा घटना के बाद सुरक्षित हैं और उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ है। मैं उनकी लगातार सुरक्षा और भलाई के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं। लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है और इसकी पूरी तरह से निंदा की जानी चाहिए।”
