बहरागोड़ा। टाटा से भुवनेश्वर जा रही शांति लता नामक यात्री बस में शनिवार को बहरागोड़ा और केरुकोचा के बीच अचानक भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस की बैटरी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी, जिसने देखते ही देखते पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस से धुआं उठता देख चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत वाहन रोक दिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार दिया। समय रहते यात्रियों को बाहर निकाल लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, कई यात्रियों का सामान आग में जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

