- पेट दर्द की शिकायत; आज हार्ट सर्जरी भी हो सकती है..
चेन्नई : सुपरस्टार रजनीकांत को 30 सितंबर की देर रात चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें पेट दर्द की शिकायत बताई जा रही है। उधर अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि आज रजनीकांत की दिल से जुड़ी सर्जरी की जाएगी। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।
Advertisements
Advertisements

रजनीकांत की सेहत के बारे में जानकारी देते हुए उनकी पत्नी लता ने एक मीडिया चैनल से कहा , सब ठीक है। पिछले कई सालों में रजनीकांत की तबियत कई बार खराब हुई है। रजनीकांत का 2016 में अमेरिका में किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था।
