छत्तीसगढ़: सुकमा जिले में शुक्रवार को पांच नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया तथा सुरक्षाबलों ने दो माओवादियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सलियों में एक महिला नक्सली भी शामिल है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज महिला माओवादी दुधी भीमे तथा वेट्टी राजा, वंजाम गंगा, दुधी पोज्जा और कवासी भीमा ने सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर कर दिया। नक्सलियों को सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के अनुसार सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। एक अन्य ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने किस्टाराम पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोटकपल्ली गांव के निकट वेको हिडमा और मदकम नंदा नामक दो नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

