‘कोशिश एक मुस्कान की’ की बैठक में तैयार हुई रणनीति, संरक्षक शिवशंकर सिंह ने कहा—रक्त की उपलब्धता बढ़ाने के लिए जागरूकता जरूरी
जमशेदपुर : आगामी 27 सितंबर को आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर ‘कोशिश एक मुस्कान की’ की महत्वपूर्ण बैठक केबुल वेलफेयर एसोसिएशन क्लब में संपन्न हुई। बैठक का नेतृत्व संस्था के संरक्षक शिवशंकर सिंह ने किया। इसमें ‘कोशिश एक मुस्कान की’ के कार्यकर्ताओं के साथ शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रमुख एवं गणमान्य लोग शामिल हुए. बैठक में अमूल्य कर्मकार, अजय सिन्हा, कंचन डे, राजेश सिंह बम, अमित शर्मा, जीतू सिंह, रवि सिंह, शंकर कर्मकार, प्रदीप भोजपुरिया, अनूप सिंह राजा और सुभाष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

1500 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य…..
बैठक में बताया गया कि आगामी 27 सितंबर को सिदगोड़ा सोन मंडप में सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष भी शिविर में 1500 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. बैठक की शुरुआत में शंकर कर्मकार, कंचन डे, राजेश सिंह बम, अनुराग, शशि पांडे, शमशाद, आलोक, कुशल, रवि, एस.वी. राणा और मनोज सिंह उज्जैन ने रक्तदान एवं सामाजिक सेवा से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।
‘रक्त की जरूरत और उपलब्धता दोनों पर ध्यान जरूरी’……
बैठक को संबोधित करते हुए संरक्षक शिवशंकर सिंह ने कहा कि अस्पतालों में जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की मांग हमेशा बनी रहती है। ऐसे में रक्त की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए नियमित रक्तदान और व्यापक जागरूकता बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि केवल बड़े आयोजनों तक सीमित रहने के बजाय लोगों के बीच छोटी-छोटी बैठकें आयोजित कर रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने की जरूरत है। उन्होंने कार्यक्रम को और प्रभावी बनाने के लिए एक सलाहकार समिति गठित करने का भी सुझाव दिया।
सलाहकार समिति का गठन, त्रिदेव सिंह बने संयोजक…..
बैठक के दौरान सलाहकार समिति की घोषणा की गई। समिति में अजय सिन्हा, प्रदीप भोजपुरिया, राजीव कुमार, जीतू शर्मा, रवि सिंह, अमूल्य कर्मकार, अमित शर्मा, अभिनव, वेद प्रकाश उपाध्याय, सतीश सिंह, मनोज सिंह उज्जैन और दुर्गा राव को शामिल किया गया. सलाहकार समिति ने रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए त्रिदेव सिंह को संयोजक घोषित किया. बैठक का संचालन राजीव कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन दुर्गा राव ने किया। बैठक में उपस्थित लोगों ने 27 सितंबर के रक्तदान शिविर को सफल बनाने और निर्धारित 1500 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सामूहिक प्रयास का संकल्प लिया।
