नई दिल्ली/रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित National Stakeholders Consultation के तहत देश के विभिन्न उद्योग संगठनों और अग्रणी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कीं। इन बैठकों में झारखंड में निवेश, औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और नई औद्योगिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।बैठक के दौरान टेक्सटाइल क्षेत्र से जुड़े उद्योग प्रतिनिधियों ने राज्य में लगभग 70 हजार लोगों के रोजगार सृजन की दिशा में लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) सौंपा, जिसे झारखंड के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने CII के प्रतिनिधियों के साथ ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा, ट्रांसमिशन और ऊर्जा अवसंरचना के क्षेत्र में साझेदारी की संभावनाओं पर चर्चा की। वहीं FICCI के साथ पर्यटन, स्पोर्ट्स टूरिज्म, पर्यटन आधारित स्किलिंग और टेक्सटाइल सेक्टर को नई गति देने पर विचार-विमर्श हुआ। इसके अलावा Hero Cycles और Avon Cycles के प्रतिनिधियों के साथ झारखंड में साइकिल उद्योग स्थापित करने की संभावनाओं पर सकारात्मक बातचीत हुई। वहीं Coca-Cola और EaseMyTrip के प्रतिनिधियों के साथ भी राज्य में निवेश और औद्योगिक सहयोग के अवसरों पर चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार नीतिगत सुधारों के माध्यम से झारखंड को निवेश, उद्योग, रोजगार और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित करना और राज्य के समग्र औद्योगिक विकास को नई गति देना है

