- जरीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत जैनामोड़ का मामला, कुल 62 वाहनों का किया जांच
- कुल 13 वाहनों में परिवहन नियमों की अनदेखी को लेकर वसूला जुर्माना
बोकारो : राष्ट्रीय राजमार्ग पर जरीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत जैनामोड़ के सामने परिवहन विभाग द्वारा सोमवार देर रात चलाएं गए सघन वाहन जांच अभियान के दौरान 13 वाहनों से 02.23 लाख का जूर्माना वसूल किया गया। 
Advertisements

Advertisements

Advertisements

उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) श्रीमती वंदना शेजवलकर द्वारा विशेष जांच अभियान चलाकर मोटरवाहन अधिनियम के विभिन्न नियमों के उल्लंघन में कुल 13 वाहन से 02.23 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया।
डीटीओ के नेतृत्व में अभियान के तहत कुल 62 वाहनों की जांच की गई। जिसमें रिफ्लेक्टिव टेप, ओवर लोडिंग एवं टैक्स फेल होने को लेकर 13 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया। 
Advertisements

Advertisements

Advertisements

