सरायकेला : चौका थाना क्षेत्र के नागासरेन चौक पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में राज्यपाल के आगमन को लेकर ड्यूटी पर तैनात एक चौकीदार की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, ईचागढ़ थाना में पदस्थापित चौकीदार नारायण गोराई नागासरेन चौक पर ड्यूटी में तैनात थे। इसी दौरान एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि चौकीदार की मौके पर ही मौत हो गई। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।
Advertisements

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
