चांडिल : जमशेदपुर-रांची मुख्य राज्यमार्ग NH-33 पर चौका थाना अंतर्गत चौलीबासा स्थित सेन पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई।सूत्रों के अनुसार विपरीत दिशा से आ रहे हिंदुस्तान पेट्रोलियम के एक तेल टैंकर संख्या JH 06Q – 2789 ट्रक ने रांची से जमशेदपुर जा रहे बाईक होंडा स्कूटी एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर ही तड़पता रहा।

घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के सहयोग से घायल युवक, रांची निवासी मोहम्मद मुसायिद को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चांडिल भेजा गया। गौरतलब है कि पिछले कई महीनों से NHAI की लापरवाही के कारण चौका NH-33 क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। वहीं 108 एंबुलेंस सेवा की सुचारू व्यवस्था नहीं होने के कारण घायलों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
