जमशेदपुर : मोहर्रम की दसवीं के अवसर पर गोलमुरी अखाड़ा कमेटी की ओर से शुक्रवार शाम गोलमुरी इमामबाड़ा से पारंपरिक अखाड़ा जुलूस निकाला गया। जुलूस शाम करीब 6:30 बजे शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ी, स्थानीय लोग तथा विभिन्न समुदायों के नागरिक शामिल हुए। पूरे गोलमुरी क्षेत्र में जगह-जगह खिलाड़ियों, राहगीरों एवं बस्तीवासियों के लिए भव्य लंगर एवं शरबत की व्यवस्था की गई. अखाड़ा जुलूस गोलमुरी के विभिन्न मुस्लिम बहुल इलाकों से होकर गुजरा, जहां खिलाड़ियों ने पारंपरिक करतबों का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली तथा सभी धर्मों के लोगों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया।



क



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन हेदायतुल्लाह खान उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड गौ रक्षा आयोग के उपाध्यक्ष राजू गिरी, कपाली के डिप्टी मेयर मोहम्मद शाबान सिंटू, सिटी डीएसपी, गोलमुरी थाना प्रभारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर गोलमुरी अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष शाही आदिल, लाइसेंसधारी मुन्ना इब्राहिम, मोहम्मद वाहिद खलीफा, महासचिव अब्दुल अजीज, तैय्यब खान, फैयाज अहमद, मोहम्मद तैय्यब, फिरोज आलम, मोहम्मद खतीब, मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद शमशाद समेत गोलमुरी क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे. आयोजकों ने बताया कि मोहर्रम के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शांति, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के संदेश के साथ अखाड़ा जुलूस का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे गोलमुरी की जनता का भरपूर सहयोग मिला।






