रांची : जमशेदपुर की पूर्व सांसद सुमन महतो ने रविवार को रांची स्थित मोराबादी मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण सम्मान मिलने पर उनकी पत्नी रूपी सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर सुमन महतो ने रूपी सोरेन को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा पूरे सोरेन परिवार को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाना झारखंड के लिए गर्व का विषय है. मौके पर डॉ. शाहरुख मलिक भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी रूपी सोरेन को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और पद्म भूषण सम्मान के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
Advertisements
Advertisements

