जमशेदपुर। शहर के जुगसलाई क्षेत्र में मुथूट फिनकॉर्प लिमिटेड की नई शाखा का शुभारंभ किया गया। यह शाखा झारखंड में कंपनी की 12वीं शाखा है। शाखा के उद्घाटन के साथ ही स्थानीय ग्राहकों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार की आधुनिक एवं विश्वसनीय वित्तीय सेवाओं का लाभ मिलने लगेगा।

इस अवसर पर कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि जुगसलाई शाखा के माध्यम से ग्राहकों को गोल्ड लोन, बिजनेस लोन, पर्सनल लोन, टू-व्हीलर लोन, गोल्ड बुकिंग, फॉरेन एक्सचेंज तथा मनी ट्रांसफर जैसी कई महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को सुरक्षित, पारदर्शी एवं त्वरित वित्तीय समाधान प्रदान करना है।
शाखा का संचालन शाखा प्रबंधक स्नेहा कुमारी के नेतृत्व में किया जाएगा। इस दौरान एरिया मैनेजर बिनय प्रसाद नोनिया, ऑपरेशन हेड चंदना पांडेय, रीजनल मैनेजर मथुरानंद लेंका, रीजनल ट्रेनिंग मैनेजर सुनील महांती, एरिया कलेक्शन हेड प्रवीण मिश्रा तथा आईटी सपोर्ट पप्पू कुमार भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने शाखा के सफल संचालन और ग्राहकों को उत्कृष्ट सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई।
कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि मुथूट फिनकॉर्प लिमिटेड का प्रयास है कि ग्राहकों की वित्तीय जरूरतों को सरल, पारदर्शी और भरोसेमंद सेवाओं के माध्यम से समय पर पूरा किया जाए। नई शाखा के खुलने से जुगसलाई एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर वित्तीय सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

