जमशेदपुर : झारखंड के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के 17 अक्टूबर के बयान को लेकर छत्रपति शिवाजी सेना के केंद्रीय अध्यक्ष सह भाजपा नेता मनीष कुमार प्रसाद ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म, आस्था और सम्मान के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून सभी के लिए समान है और कोई भी नेता या मंत्री कानून से ऊपर नहीं है।
Advertisements
Advertisements

मनीष कुमार प्रसाद ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी सभी धर्मों की भावनाओं का सम्मान करना है। उन्होंने संबंधित मंत्री से बयान पर स्पष्टीकरण देने की मांग करते हुए कहा कि हिंदू समाज के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से आवाज उठाई जाएगी।
