जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने सोमवार देर रात टेल्को थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। एसएसपी ने थाना की कार्यप्रणाली, रात्रि गश्ती व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने रात्रि में तैनात टैंगो मोबाइल, पीसीआर एवं थाना गश्ती दल को क्षेत्र में अड्डेबाजी करने वाले स्थानों तथा संदिग्ध एवं असामाजिक तत्वों के संभावित जमावड़े वाले इलाकों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि रात्रि गश्त के दौरान ऐसे स्थानों पर नियमित जांच और सघन निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके. एसएसपी ने थाना क्षेत्र में अवैध जुआ, लॉटरी और मादक पदार्थों (ड्रग्स) के कारोबार के खिलाफ सख्त एवं निरंतर कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
