जमशेदपुर : विश्व प्राथमिक उपचार दिवस के अवसर पर ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल, तमोलिया में एक विशेष Basic Life Support (BLS) एवं First Aid Training Programme का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जमशेदपुर पुलिस के लगभग 75 पुलिसकर्मियों ने भाग लिया और आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने के लिए आवश्यक प्राथमिक उपचार एवं बेसिक लाइफ सपोर्ट की तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

प्रशिक्षण सत्र का संचालन संयुक्त रूप से ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय अग्रवाल एवं डॉ अख़लाक़ अहमद ने किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अचानक हृदयाघात, बेहोशी, सांस रुकने जैसी आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, CPR, BLS तथा प्राथमिक उपचार की महत्वपूर्ण तकनीकों के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना या किसी मेडिकल इमरजेंसी के दौरान अस्पताल पहुंचने से पहले के शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं और सही समय पर दिया गया प्राथमिक उपचार किसी व्यक्ति की जान बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों को विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेने, CPR देने तथा मरीज को सुरक्षित तरीके से प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराने के बारे में भी प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल के Facility Director श्री ए. धर्मा राव ने जमशेदपुर पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए इस महत्वपूर्ण पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज की सुरक्षा में पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और पुलिसकर्मियों को BLS एवं First Aid का प्रशिक्षण मिलने से वे सड़क दुर्घटनाओं एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों की तत्काल सहायता कर सकेंगे।
ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल ने भविष्य में भी समुदाय के विभिन्न वर्गों के बीच First Aid, BLS एवं Emergency Care के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
