जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी की नवगठित झारखंड प्रदेश कार्यसमिति में डॉ. जटाशंकर पांडेय को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने के बाद शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू द्वारा नई प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा के बाद से ही विभिन्न मंडलों, चौक-चौराहों और निजी कार्यालयों में डॉ. पांडेय का लगातार स्वागत एवं अभिनंदन किया जा रहा है. इसी क्रम में बिष्टुपुर मंडल की ओर से डॉ. जटाशंकर पांडेय के निजी कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिष्टुपुर मंडल के पूर्व अध्यक्ष संजय तिवारी ने की। समारोह में सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार, कदमा मंडल के पूर्व अध्यक्ष अजीत सिंह भीम, साकची पश्चिम मंडल के पूर्व अध्यक्ष बजरंगी पांडेय सहित कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय, जिला महामंत्री राजीव सिंह, विकास जायसवाल, मनोज गिरी, लालबाबू, नित्यानंद, गंगा प्रसाद, शेखर, बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पांडेय, बाबलू नायक, कृष्णा गुप्ता, दीप समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने डॉ. पांडेय को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम में वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. जटाशंकर पांडेय के संगठनात्मक अनुभव का लाभ प्रदेश संगठन को मिलेगा और उनके नेतृत्व में पार्टी और अधिक मजबूत होगी।
