जमशेदपुर : जोहार जनसेवक पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपील की गई है कि वर्तमान विवाद का समाधान आपसी बातचीत और पारस्परिक सहमति के माध्यम से किया जाए। पार्टी ने कहा कि किसी भी मुद्दे को राजनीतिक टकराव का रूप देने के बजाय सभी संबंधित पक्षों के साथ संवाद कर शांतिपूर्ण एवं स्थायी समाधान निकालने की आवश्यकता है. पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया कि मामले में आपसी वार्ता (Mutual Negotiation) के जरिए सभी पक्षों की बात सुनी जाए और जनहित को प्राथमिकता देते हुए विवाद का समाधान किया जाए।

जोहार जनसेवक पार्टी ने यह भी कहा कि इस पूरे मामले में अवसरवादियों को राजनीतिक लाभ उठाने का मौका नहीं मिलना चाहिए। पार्टी का कहना है कि किसी भी विवाद को भड़काने के बजाय संवाद और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से समाधान की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए. पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री को आवेदन सौंपते हुए मांग की गई कि सरकार मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पक्षों के साथ बातचीत कर उचित निर्णय ले, ताकि विवाद का शांतिपूर्ण समाधान हो सके और आम लोगों के हित प्रभावित न हों।
