जमशेदपुर : बर्मामाइंस स्थित ईस्ट प्लांट बस्ती में भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। पिछले 38 वर्षों से समाजसेवी संतोष सिंह की ओर से आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम में बस्तीवासियों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. समारोह में झामुमो नेता महाबीर मुर्मू ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस की भावना को सम्मानपूर्वक अभिव्यक्त किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्र के लोगों ने हर वर्ष की तरह इस बार भी अपना बहुमूल्य समय और सहयोग दिया। आयोजकों ने कहा कि 38 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा यह कार्यक्रम क्षेत्र में सामाजिक एकजुटता और देशभक्ति की भावना का प्रतीक बन गया है. समारोह में मुख्य रूप से पाठक जी, कमल किशोर, उपेंद्र सिंह, के.एन. नायडू, दिनेश सिंह, शंकर सिंह, नवीन कुमार, जे.पी. गौड़, अजीत सिंह, बरियाम कुमार, गोविंद राव, प्रकाश सिंह, शिव उपाध्याय, दरोगा सिंह, पप्पू, अशोक सिंह, जोगी सिंह, नीरज सिंह, मीनू जायसवाल, संजीव सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।