जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में 19 अगस्त की रात एक परिवार पर कथित हमले का गंभीर मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता हरदेव सिंह ने सिदगोड़ा थाना में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि रात करीब 9:15 बजे कुछ लोगों ने साजिश के तहत उन पर और उनके दोनों बेटों पर हमला कर दिया. शिकायत के अनुसार, हमले में दोनों बेटों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष का दावा है कि पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है।

हरदेव सिंह ने पुलिस से शिकायत के आधार पर मामले की जांच करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की भी अपील की है. पुलिस से मामले की जांच कर CCTV फुटेज के आधार पर घटना की वास्तविकता और आरोपियों की पहचान की दिशा में कार्रवाई की अपेक्षा है।
नोट : यह खबर शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना अभी बाकी है।